Uncategorized

दुर्घटना में घायल को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्घटना में घायल को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएमसी 16 पुराना शिव मंदिर कॉलोनी, वैशाली नगर, सुपेला भिलाई, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी  शुभम जैन आत्मज  सुभाष चंद जैन की विगत 07 दिसंबर 2022 को ’’टक्कर मारो और भाग जाओ’’ मोटर दुर्घटना होने से घोर उपहति होने की पुष्टि की गई। घायल के प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा  शुभम जैन को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button