

सल्फा- मनियारी चौक सल्फा में गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बृजेश शर्मा एवं उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सुरक्षित तरीके से दोनों ट्रकों के बीच से बाहर निकलवाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना बृजेश शर्मा द्वारा थाना प्रभारी श्री अशोक यादव को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाई और महज 5 मिनट के भीतर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए सड़क को पूरी तरह क्लियर कराया, जिससे आवागमन सुचारू हो सका।
इसी दौरान एंबुलेंस को भी प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता उपलब्ध कराया गया। गौ सेवा आयोग की टीम एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता से एंबुलेंस को सुरक्षित तरीके से मौके से निकाल दिया गया, जिससे जरूरतमंद मरीज तक समय पर पहुंचने का रास्ता साफ हो सका।
गौ सेवा आयोग की टीम द्वारा समय रहते दिखाई गई तत्परता और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गौ सेवा आयोग की टीम एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता, मानवीय संवेदनशीलता और सूझबूझ की सराहना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर दोनों टीमों ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। पूरी कार्रवाई के दौरान कार को सुरक्षित निकालने के साथ-साथ एंबुलेंस के लिए तत्काल रास्ता बनाना भी टीम की जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण रहा। लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई को काबिले-तारीफ बताया।




