स्वच्छता ही सेवा – विकसित भारत की ओर एक कदम

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा दिनांक 07 जून 2026 को प्रातः भोइना तालाब, सरगांव में वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भोइना तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा स्वच्छ भारत अभियान के संकल्प को साकार करने हेतु जनजागरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामजुड़ावन साहू, रामकुमार कौशिक, जिला उपाध्यक्ष नंदिनी साहू, जिला मंत्री पूर्णिमा ध्रुव, पार्षद जमुना पांडे, सविता कौशिक, सुनीता साहू,शबाना जबीन निखिल कौशिक, पवन साहू, तरुण अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल दुर्गेश वर्मा निखिल कौशिक सईद रिजवान हितेश कौशिक सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन के सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों एवं कार्यकर्ताओं से भी अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान संचालित करने एवं कार्यक्रम की गतिविधियों को सरल पोर्टल पर अपलोड करने का आग्रह किया गया।
आइए, स्वच्छता को जन-जन का संकल्प बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।





