
धरदेई।
ग्राम धरदेई के पास आज शाम लोहे से भरी Mp16ZB2645 नम्बर ट्रक के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में ट्रक के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार रायगढ़ से ग्वालियर जा रही लोहे से भरी ट्रक धरदेई के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रक में *ड्राइवर दीपू यादव, 32 वर्ष* और *कंडक्टर मेलन यादव, 35 वर्ष* सवार थे।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कंडक्टर मेलन यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं ड्राइवर दीपू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
*गौ सेवा टीम और पुलिस ने संभाला मोर्चा*
सूचना मिलते ही *गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बृजेश शर्मा* अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
टीम के सदस्यों ने क्रेन की मदद से लोहे से लदे ट्रक फैंस कंडक्टर की रेस्क्यू जारी है पूरा प्रशासनिक अमला यहां पर उपस्थित है रिपोर्ट लिखे जाने तक कंडक्टर के शव को बाहर नहीं निकाला गया





