Uncategorized
Trending

वार्ड क्रमांक 7 भाजपा के कब्जे में

सरगांव, 4 जून। नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 7 में हुए उपचुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूजा कौशिक ने कांग्रेस की मालती यादव को बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।

 

गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 7 की पूर्व पार्षद एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमारी कौशिक के निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, जिसके चलते 1 जून को उपचुनाव कराया गया था। मतगणना 4 जून को संपन्न हुई।

 

प्राप्त परिणामों के अनुसार कुल 328 मतों में से भाजपा प्रत्याशी पूजा कौशिक को 209 मत प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मालती यादव को 117 मत मिले तथा 2 मत नोटा में दिए गये। इस प्रकार पूजा कौशिक ने 92 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की घोषणा होते ही उत्साहपूर्वक जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। स्थानीय नेताओं ने इसे जनता का भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर विश्वास बताया।

 

इस जीत के साथ वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button