भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के उपलक्ष मे लाभार्थियों से सामूहिक संवाद*

सरगांव – भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के उपलक्ष पर आज बिल्हा विधानसभा के सरगांव मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र सांवा के बूथ नंबर 95 एवं 96 में गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत लाभार्थियों से घर-घर जाकर संपर्क एवं लाभार्थियों से सामूहिक संवाद एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान का कार्यक्रम किया गया।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के महामंत्री आदरणीय कैलाश सिंह ठाकुर जी एवं भारतीय जनता पार्टी सरगांव मंडल के अध्यक्ष आदरणीय पोषण यादव जी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सहसंयोजक रिजवान हक की एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुकाल्हा राम साहू जी ग्राम पंचायत के सरपंच रामशिला राजपूत जी सरपंच प्रतिनिधि बौद्ध राम राजपूत जी बूथ के अध्यक्ष रामनारायण राजपूत जी एवं बड़ी संख्या में भारी शक्ति एवं ग्राम वासी उपस्थित हुए
राष्ट्र प्रथम अंत्योदय सेवा ही संगठन





