Uncategorized
Trending

बड़ा गड्ढा-बड़ी दुर्घटनाओं को न्यौता

सरगांव – नगर पंचायत सरगांव में वार्ड नंबर 6 मस्जिद के पास में रोड में पाइप लाइन को बनाने के लिए एक बड़ा गड्ढा जेसीबी से खोदा गया था। पाइपलाइन के बनने के 15 दिन बित जाने के बावजूद गड्ढे को भरा नहीं गया है।यह गड्ढा उस रोड में है जहां पर विविध प्रकार की गतिविधि कार्यक्रम शादी विवाह पार्टी होती रहती है वहीं पर धार्मिक आस्था का केंद्र मस्जिद एवं राधा कृष्ण मंदिर स्थापित है जहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।

रोड में ही बड़ी

खुदाई होने की वजह से रात्रि में लोगों का इस गड्ढे में गिरने का खतरा है वहीं गौ वंश भी कई बार गिर चुके है उसके बावजूद गड्ढे को भर नहीं जा रहा है जिससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। अब देखना यह है या मीडिया की नजर में आने के बाद वह गड्ढा भरा जाता है या लापरवाही पूर्वक उसे पुनः छोड़ दिया जाता है।

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button