छत्तीसगढ़

पत्नी की जेठ से बातचीत से नाराज पति ने की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती। जिले में एक सिरफिरे पति ने जेठ से बात करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम हुलेश राम साहू है। वह डभरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 06 का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, 16 नवंबर की रात को हुलेश जब घर पहुंचा तो देख कि, उसकी पत्नी संतोषी साहू अपने जेठ से बात कर रही थी। दोनों को बात करता देख हुलेश गुस्सा हो गया। गुस्से में अपनी पत्नी को कमरे में ले जाकर एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद हो रहा था।

विवाद करते-करते दोनों हाथापाई पर उतरा आए। मार से बचने के लिए संतोषी ने हुलेश का हाथ की ऊँगली को अपने दांत से काट दिया। हुलेश बहुत गुस्सा हो गया और गुस्से में उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button