रायपुर

मुठभेड़ में 36 नक्सली की मौत, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को बड़ा झटका

रायपुर : छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक 36 नक्सली मारे गये। मुठभेड़ स्थल से अब तक एके-47 राइफल, एसएलआर जैसी आटोमेटिक बंदूकें व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के इनामी नक्सली भी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ अभी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

सुकमा में गुरुवार को हुई थी मुठभेड़
इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को सुकमा जिले में मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री बरामद की गई थी. 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया था.

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button