Uncategorized
नगर पंचायत सरगांव के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि श्री श्यामसुन्दर साहू का निधन

नगर पंचायत सरगांव के वार्ड नंबर 13 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि, सम्माननीय श्री श्यामसुन्दर साहू जी का लंबी बिमारी के कारण निधन हो गया जिनकाअंतिम संस्कार कल दिनांक 12-06-26 को सुबह 10:00 बजे स्थानीय मुक्तिधाम सरगांव में होगा।

वे साहू समाज के अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्ति थे जिनका निधन हो जाना साहू समाज के लिए भी बहुत बड़ी हानि है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
स्वर्गीय श्री श्यामसुन्दर साहू जी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक श्री अमर साहू जी एवं भाई दबेश साहू जी के पूजनीय पिताश्री थे। उनका निधन परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🌹





