दुर्ग

सीसी रोड और समतलीकरण के लिए हेतु 9.75 लाख रूपए स्वीकृत

दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए अहिवारा विधानसभा के दो कार्याे के लिए 9.75 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है।  

जिसमें ग्राम पंचायत पाहरा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए एवं ग्राम पंचायत पाहरा में सामुदायिक भवन के सामने समतलीकरण के लिए 4 लाख 75 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिला प्रभारी मंत्री उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी धमधा द्वारा की जाएगी।

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button