Uncategorized

छठ त्योहार समापन पश्चात सफाई अभियान जारी

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में बड़े श्रद्वा एवं भक्ति के साथ छठ पर्व मनाया गया। त्योहार के पूर्व नगर निगम भिलाई द्वारा सभी तालाबो की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर किया गया था।

सभी जगहो पर नगर निगम की सुरक्षा टीम मुस्तैद रही, जिससे किसी प्रकार का दुर्घटना न होने पाये। श्रद्वालूओ को समझाते भी रहे कि ज्यादा गहरे पानी के अंदर न जाये, जहां तक बेरीकेट लगा हुआ है।

त्योहार के पश्चात नगर निगम भिलाई का स्वास्थ्य विभाग का दल जोन अनुसार फिर से सफाई व्यवस्था हेतु लग गये। सभी घाटो पर विशेष दल के माध्यम से सफाई करवाया जा रहा है।

इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है जो भी पूॅजा सामग्री तालाबो पर एकत्रित हुए है उसे गड्ढा करके मिटटी में डाल दिया जा रहा है।

जिससे वह खाद बन जाए, एक निश्चित रासायनिक प्रक्रिया के बाद पूॅजा सामग्री खाद बन जाता है।उसको उपयोग नगर निगम भिलाई के विभिन्न उद्यानों किया जाता है।

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button