कोरबा

SECL खदान में बड़ा हादसा: 240 टन डंपर गिरा, कर्मचारी घायल

कोरबा  । एसईसीएल गेवरा खदान में देर रात फिर बड़ा हादसा हुआ है. एक 240 टन डंपर फिसलकर 70-80 फिट नीचे खदान में गिरा. डंपर में ब्लास्ट होने से खदान में हड़कप मच गया. चालक को डंपर का कांच तोड़कर बाहर निकालकर उपचार के लिए गेवरा स्थित एसईसीएल अस्पताल में दाखिल किया गया है.

जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 3:43 बजे गेवरा खदान के पार्था फेस में हादसा हुआ. घटना में एसईसीएल कर्मी चालक पुष्पराज घायल हो गया, जिसे डंपर का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया. मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल के एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया.

Brajesh Sharma

bsnewssargoan.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button